प्रकाश एक अभियान – सभी आयाम आओ चलें प्रकाश की ओर, पढ़े पढ़ाएं- बच्चों को आगे बढ़ाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रकाश एक अभियान – सभी आयाम

आओ चलें प्रकाश की ओर, पढ़े पढ़ाएं- बच्चों को आगे बढ़ाएं

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। प्रकाश एक अभियान – सभी आयाम, यह
बाल कल्याण समिति नागौर एवं जिला प्रशासन नागौर का एक नूतन अभियान है। नागौर जिले में आवासित ऐसे परिवार जो विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी मूलभूत सुविधाओं से महरूम है, उन परिवारों के बच्चों के शिक्षा पुनर्वास को लेकर बाल कल्याण समिति नागौर एवं जिला प्रशासन नागौर के तत्वाधान में ‘अभियान प्रकाश’ का आगाज किया जा रहा है, ताकि कारण अकारण शिक्षा से वंचित, विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उनके देखरेख एवं सरंक्षण के व्यवस्था की जा सके। उन बच्चों को शिक्षा का मौलिक अधिकार मिल सके एवं बच्चों के परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
मूंडवा ब्लॉक में शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानाराम पचार ने सभी संस्था प्रधानों एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों, यूसीईईओ को ऐसे बच्चों के चिह्नीकरण को लेकर सर्वे टीम गठन के आदेश दिए। सर्वे टीम द्वारा सर्वे एवं डाटा संकलन के आधार पर सर्वे के बच्चों के दस्तावेजीकरण कार्य का मानाराम पचार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूंडवा ने औचक निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा की प्रधान प्रधानाचार्य श्रीमती अनूप शेखावत साथ रही। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन मूंडवा के संस्था प्रधान राजकरण कविया, अध्यापक दिनेश मुंडेल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा के वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश कुमार ने ऐसे बच्चों का सर्वे किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now