अफ्रीका में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम से ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अफ्रीका में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम से ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। दक्षिण अफ्रीका में जोधपुर की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम से ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जीतकर लौटने पर कमलेश भादू बिश्नोई इग्यासनी वाले के अपने गांव रेण में गांव वालों द्वारा रेण के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उनका भव्य स्वागत किया गया। हेतराम बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम से दक्षिण अफ्रीका में वहां की टीम से क्रिकेट में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब वहां अंडर-19 टीम में खेल कर हासिल किया। इस मौके पर उनके गांव वाले व अन्य लोगों द्वारा रेण के रेलवे स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार होते हुए रेण में बस स्टेंड पर अंकित किराणा स्टोर रेण द्वारा स्वागत किया गया। महावीर कॉलेज थला की ढाणी रेण द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इग्यासनी में भी स्वागत किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोलियास व ईग्यासनी आम गुवाड़ व चारभुजा मंदिर स्थल पर भी ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच जस्साराम छरग और कोपरेटिव अध्यक्ष हेमाराम चौधरी व विद्यालय के गुरुजनों, सम्मानित नागरिकों द्वारा दुपट्टा, साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामस्वरूप लोहमरोड व नाथुराम भाभु, जीवरक्षा संस्था नागौर के जिलाध्यक्ष सांवरमल बराला, प्रधानाचार्य रजनीश कुमार, ओमप्रकाश राव, मनोहर रेण, मनोज भांभू, बीजेपी नेता हरी जाट, डा. बजरंग बिश्नोई, हरिश चौधरी, महेंद्र गोदारा, शिवलाल राहड, बाबुलाल धेडू, बनवारी डारा, कालूराम छरग, श्रवण कालावा, श्रवण छरग, ओमप्रकाश, पुनाराम भांभू, दिनेश, लोकेश, अंकित, सुनिल, हजारी राम लोहमरोड, जितेंद्र डारा, संदीप विश्नोई, अभिषेक, सुनील, मनोज जांगिड़, सहदेव, सागर, प्रेम, राकेश, सुरेंद्र, मनीष, रामकुमार भादू, अशोक भादू आदि मौजूद रहे एवं पिता पुनाराम भादू व हेतराम लामरोड़ द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now