अब साफ हुआ दो साल पूर्व हादसे में मरे व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र का रास्ता तहसीलदार ने जारी किया अनुज्ञा पत्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब साफ हुआ दो साल पूर्व हादसे में मरे व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र का रास्ता

तहसीलदार ने जारी किया अनुज्ञा पत्र

 लाडनूं। यहां बाकलिया के पास दुर्घटना में मौत का शिकार हुए पंजाब के एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र दो साल से लगातार अटका हुआ। अब कहीं जाकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का रास्ता साफ हो पाया है।
दो साल तक उस मृतक के परिजन दर-दर भटकते रहे, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कुछ होता नजर नहीं आया। तहसीलदार डा। सुरेन्द्र भास्कर ने बताया कि जालंधर के मृतक जोगा सिंह की मृत्यु वर्ष 2020 में बाकलिया के पास ट्रक एक्सीडेंट में हो गई थी। जालंधर (पंजाब) के रहने वाले चालक जोगा सिंह की मौके पर ही मृत्यु होने के बावजूद जानकारी के अभाव के चलते तथा परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण फिर उनके सहयोगी बन कर आ उनके गांव के ही मुख्तार सिंह ने उनकी मदद की। उन दु:खी परिजनों की हरसंभव मदद करने की ठान कर उन्होंने पूरे दो साल के अंतराल के बाद कई जगह चक्कर लगाए और शुक्रवार को तहसील कार्यालय में जब वे इससे संबंधित सभी कागजात लेकर पेश हुए। तो इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए तहसील कार्यालय से उन्हें मृतक का अनुज्ञा पत्र जारी कर दिया गया। इसकी सहायता से उन्हें अब शीघ्र ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now