लाडनूं की बीसथम्भा छत्रियों पर वीर शहीदों के स्मारको पर किए श्रद्धासुमन समर्पित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की बीसथम्भा छत्रियों पर वीर शहीदों के स्मारको पर किए श्रद्धासुमन समर्पित

भारतीय सेना की ग्रीफ कोर के लेफ्टिनेंट जनरल आशु सिंह जोधा का लाडनूं दौरा

लाडनूं। भारतीय सेना की ग्रीफ कोर के लेफ्टिनेंट जनरल आशु सिंह जोधा (लाछड़ी) शुक्रवार को अपने पैतृक शहर लाडनूं पहुंचने पर यहां पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह के मालासी रोड स्थित निवास करणी पैलेस पर पूर्व जागीरदार के परिवार ने उनका स्वागत किया। ले. जन. आशु सिंह ने पूर्व जागीरदार परिवार के सदस्यों के साथ पारिवारिक चर्चा की। इसके बाद वे यहां बस स्टेंड स्थित जोधा-राठौड़ शासक वंश के योद्धा पूर्वजों की समृति में निर्मित प्राचीन ऐतिहासिक बीीसथम्भा छत्रियों पर जाकर उनके स्मारकों पर पुष्पार्पित कर विभिन्न युद्धों में वीर-मरण को प्राप्त हुए शहीद योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वे लाडनूं के शासक जागीरदार रहे परिवार द्वारा बनवाए गए यहां शहल के मध्य झंडा चौक स्थित प्राचीन ऐतिहासिक महत्व के श्री जानकी वल्लभ मंदिर पर जाकर देवदर्शन किए। उनके साथ कुंवर करणी सिंह, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, सीए नितेश कुमार माथुर, लादू सिंह धूडिला, एडवोकेट युवराज सिंह जोधा आदि भी इस दौरान उनके साथ रहे। राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल आशुसिंह को पिछले दिनों देश का सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार नवाजा गया था तथा जयपुर में इंजीनियर-डे के मौके पर राजस्थान के इंजीनियरों द्वारा भी उन्हें सम्मान दिया जा चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now