आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में किया गया विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश-द्वार का लोकार्पण

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के नवीनीकरण के दौरान नवनिर्मित विशाल व भव्य मुख्य द्वार में आचार्यश्री महाश्रमण ने अपने प्रवेश के साथ ही भीतर पदार्पण करके उसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने फीता खोल कर द्वार समर्पित किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में प्रो. युवराज सिंह खंगारोत व प्रो. बीएल जैन भी मौजूद रहे। आचार्यश्री महाश्रमण ने अपनी धवल सेना के साथ विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार मे प्रवेश कर उसका शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्यों ने मौजूद रह कर आचार्य श्री महाश्रमण का स्वागत किया।


