मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का एक दिवसीय लाडनूं दौरा आज, सुधर्मा सभा का करेंगे लोकार्पण, ग्रामोत्थान शिविर का करेंगे अवलोकन, जनसभा को सम्बोधित करेंगे और भाजपा संगठन की बैठक लेंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का एक दिवसीय लाडनूं दौरा आज,

सुधर्मा सभा का करेंगे लोकार्पण, ग्रामोत्थान शिविर का करेंगे अवलोकन, जनसभा को सम्बोधित करेंगे और भाजपा संगठन की बैठक लेंगे

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 6 फरवरी शुक्रवार को एक दिवसीय यात्रा पर जिले के लाडनूं पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा 10.45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लाडनूं पहुंचेंगे, जहां वे 11 बजे से 12.10 बजे तक जैन विश्व भारती परिसर में सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे जैन विश्व भारती परिसर के पास आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 से 1:30 बजे तक ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और 1.40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लाडनूं के पुलिस और प्रशासन और सभी जिलास्तरीय अधिकारीगण उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं‌।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now