आनंदपाल सिंह सांवराद की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जसवंतगढ में 24 जून को
लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनंद परिवार सेवा समिति लाडनूं के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह ही इस साल भी आनंदपाल सिंह सांवराद की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति के कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया ने बताया कि आनंद पाल सिंह की स्मृति में इस वर्ष विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन निकटवर्ती जसवंतगढ़ में डाबड़ी रोड स्थित शिया मैरिज गार्डन में 24 जून को प्रातः 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी अधिकतम रक्तदान करने के लिए युवा वर्ग में अभी से उत्साह बना हुआ है।







