आनन्द पाल की माता निर्मल कंवर की स्मृति में सिलाई मशीन वितरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आनन्द पाल की माता निर्मल कंवर की स्मृति में सिलाई मशीनों व पुरस्कारों का वितरण

लाडनूं। kalamkala.inदादीसा निर्मल कंवर की तीसरी पुण्यतिथि यहां दयानंद कोलोनी स्थित मकान पर हर वर्ष की तरह जनसेवा कार्यों के साथ मनाई गई। मां सा निर्मल कंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में
महिला सशक्तिकरण
के लिए सर्व समाज की 5 जरूरतमंद महिलाओं को चयनित किया जाकर उन्हें सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस ट्रस्ट द्वारा गुलाब कंवर पत्नी छोटू सिंह (लेडी), मूला देवी पत्नी सूरजा राम मेघवाल, मनोज कंवर पत्नी भींव सिंह (सारडी), मीनू कंवर पत्नी भंवर सिंह (सारडी) तथा सरिता शर्मा पत्नी भंवर लाल शर्मा को ये सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के लिए चुनी गई बालिकाओं को सम्मानित किया गया। ओनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही चंचल राठौड़ को 11 चांदी के सिक्के, द्वितीय स्थान पर रही रिया विक्रम सिंह कुमावास को 5 चांदी के सिक्के और तृतीय स्थान पर रही महिमा भाटी को 3 चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। अंत में सुमन कंवर ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now