आयुक्त मघराज डूडी के चूरू में कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भावभीना स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आयुक्त मघराज डूडी के चूरू में कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भावभीना स्वागत


परिषद की योजनाओं का लाभ हर शहरवासी को पहुंचाने का वादा
चूरू। नगर परिषद चूरू में आयुक्त पद पर लाडनूं नगर पालिका से स्थानान्तरित होकर आए मघराज डूडी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से उनका भावभीना स्वागत किया गया। सभापति पायल सैनी व पार्षदों ने आयुक्त मघराज डूडी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त डूडी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को परिषद् की विभिन्न योजनाओं से लाभाविन्त किया जाएगा। वे कोशिश करेंगे कि चूरू शहर के हर वार्ड के निवासियों को इन योजनाओं का लाभ मिले, इसमें कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने परिषद के बचे हुए कार्यों को गतिशीलता से करने के लिए सबको आश्वस्त किया। इस मौके पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि परिषद के शहर के हर व्यक्ति के लिए लाभकारी कार्यों में कार्य करवाया जाकर लाभ पहुंचाया जाएगा। वे आयुक्त के सहयोग से जनभावना के अनुसार इस कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करेंगे। परिषद द्वारा शहरवासियों को पहले भी लाभकारी योजनाओं से लाभाविन्त किया जा जाता रहा है। शेष रूके हुए कार्यों को का निपटारा भी प्राथमिकता से किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद के अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयुक्त मघराजू डूडी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now