एक से अधिक पानी के कनेक्शनों को हटवा लेवें और टोंटी सहित एक कनेक्शन रखें चालू,  जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं को दी चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक से अधिक पानी के कनेक्शनों को हटवा लेवें और टोंटी सहित एक कनेक्शन रखें चालू

जलदाय विभाग ने उपभोक्ताओं को दी चेतावनी

लाडनूं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी जल योजना लाईन के समस्त जल उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि जिन जल उपभोक्ताओं ने अपने घरों में एक से अधिक जल सम्बंध ले रखे हैं, वो अपना एक सुकार्यशील जल सम्बन्ध टोटी स्थापन के साथ चालू रखें एवं अन्य जल सम्बंधों का हटवा देवें। साथ ही जिन क्षेत्रों में जर्जर एवं प्रदूषित पाइप लाइनों के स्थान पर विभाग द्वारा नई पाइप लाइनें डाल दी गई है, लेकिन पुरानी पाइप लाइनों को उनसे जुड़े जल सम्बन्धों को सम्बंधित उपभोगता द्वारा नहीं हटाने के कारण बंद नहीं किया गया था, ऐसे जल उपभोक्ताओं को अपने पुराने जल सम्बंध को बदल कर नई पाइप लाइन से करवा लेना चाहिए, ताकि उन पुरानी पाइप लाइनों को हटाया जा सके एवं पेयजल सप्लाई में वांछित सुधार किया जा सके। अन्यथा विभाग द्वारा अपने स्तर पर सर्वे करवा कर ऐसी पाइप लाइनों एवं अवैध जल सम्बंधों को चिन्हित करवा कर आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी एवं दोषी जल उपभोक्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जानी अपेक्षित होगी, जिसके लिए वो स्वयं उत्तरदायी होगें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now