किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

 लाडनूं। अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी को सौंप कर अपनी मांगें प्रस्तुत की हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि गायों में फैले लम्पी रोग के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण करवा कर बीमारी की रोकथाम कराई जावे तथा मृत होने वाली गायों के मालिकों को उचित मुआवजा दिलाया जाये। कम बरसात और हवाओं के कारण खेती में हुए नुकसान का आकलन करवाया जावे, शिक्षा के निजीकरण को बन्द करवाया जाए तथा अग्निवीर सेना को बन्द करके सेना भर्ती चालू की जाए। साथ ही राज्य में बछड़ों पर लगी रोक को हटाया जाये। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भंवरलाल, सचिव रूपाराम गोरा, भवरलाल ढाका, देवाराम मणी, कृपाराम, जीवनराम, दुर्गाराम, प्रहलादराम, मांगूराम सारण, मांगीलाल पांडर आदि थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now