कृष्ण के जीवन से सीख लेकर उत्सव को सार्थक बनाएं- शर्मा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी की प्रेरणा से आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. अभिषेक शर्मा ने श्री कृष्ण को सभी के लिए प्रेरणा का स्रोतबताते हुए उनके जीवन के संघर्ष और उसके बावजूद उनके सदैव प्रसन्नचित्त रहने के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कृष्ण हमेशा कर्म करते रहने और फल की चिंता नहीं करने का संदेश देते हैं। शर्मा ने कहा कि कृष्ण एक अच्छे गुरू तथा एक अच्छे वास्तुकार के रूप में भी प्रेरणादायी है। उन्होंने द्वारका का निर्माण एक अत्यंत सुंदर नगरी के रूप में करवाया था। उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव मनाए जाने की सार्थकता उनके जीवन से सीख प्राप्त करने तथा जीवन में अपनाने का प्रयास करने में बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर रेखा तिवारी ने कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। चाहे कितना ही संघर्षपूर्ण जीवन क्यों ना जीना पड़े, हमेशा प्रसन्न मुद्रा में रहना चाहिए। हमें हमेशा सत्कर्म करने चाहिए, क्योंकि अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती है। कार्यक्रम में विभिन्न छात्राओं नीलम कलाल, तनीषा भोजक आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में श्वेता खटेड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति भटनागर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now