लाडनूं (मो. मुश्ताक खां कायमखानी)। कांग्रेस में पनप रहे असंतोष के कारण अब काफी कांग्रसी कार्यकर्ता व तथाकथित नेता कांग्रसे को ही सबक देने पर उतारू हो गए हैं। इसके लिए विभिन्न तरीके भी खोजे जाने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व ये नेता कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों का सहरा लेकर अपनी खीझ मिटाना चाहते हैं। लाडनंू और डीडवाना क्षेत्र के कांग्रेस से नाराज चल रहे नेता अब भीम सेना का सहारा लेने पर तुले हुए हैं। भीम सेना के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार कर उसके जरिए ये नेता कांग्रेस को सबक सिखाना चाहते हैं। लाडनूं व डीडवना दोनों क्षेत्र से दलित व अल्पसंख्यक मिल कर कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई को पछाड़ देने के लिए भीम सेना के छात्रों को अपना समर्थन दे रहे हैं। संभव है कि ये भीमसेना के छात्र एनएसयूआई के उम्मीदवार भारी पड़ेंगे। बांगड़ कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अग्रिम संगठन एनएसयूआई के उम्मीदवार की हार का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस नेता ही बनेंगें इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दोनों विधानसभा क्षेत्र से जीते हुए विधायकों द्वारा पार्टी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने को बताया जा रहा है। इस कारण पड़ी आपसी फूट कुछ अलग ही गुल खिला सकती है।






