खबर का असर- प्रशासनिक कार्यालयों के सामने से गंदे पानी के भराव से लोगों को मिली राहत, जेसीबी, ट्रेक्टरों और सफाईकर्मियों ने दिन भर जुट कर स्थिति में किया सुधार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खबर का असर-

प्रशासनिक कार्यालयों के सामने से गंदे पानी के भराव से लोगों को मिली राहत,

जेसीबी, ट्रेक्टरों और सफाईकर्मियों ने दिन भर जुट कर स्थिति में किया सुधार

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां उपखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सामने के मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं होने से लम्बे समय से बदतर पड़े हालात को लेकर जब मामला खबर में आया, तब जाकर प्रशासन सचेत हुआ है। सोमवार को उपखंड अधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और नगर पालिका को व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए। उपखंड क्षेत्र के सभी विभागीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई और नगर पालिका को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन से लेकर पुलिस थाना से आगे तक के नालों की पूरी सफाई कराई जाए, ताकि रोड पर पानी नहीं फैल पाए। इसके बाद इस समूचे क्षेत्र से गुजरने वाले नालै व आसपास के क्षेत्र की सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से जुट गया। जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों सहित सफाईकर्मियों को लगा कर नाले में अटैच हुए कचरे व कीचड़ को बाहर निकालने और कचरा उठाने व सड़क पर फैले पानी, कीचड़ व गंदगी को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई और दिन भर सफाई कार्य जारी रहा। इस कारण पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के सामने से मुख्य सड़क पर गंदे पानी के भराव और गंदगी के तालाब की तरह बने हालात से लोगों को राहत मिली है। उनका कहना है कि इन हालातों पर खबर के माध्यम से कलम चलाए जाने से प्रशासन पर तत्काल असर हुआ है और कार्रवाई शुरू हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now