खेतों में फसलों आ गया निनाण
कसियां लेकर काम पर जुटे किसान
मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। क्षेत्र में खरीफ की फसलों में अब निनाण का दौर है। कई जगह फसलें तीन सप्ताह की होने को आई है। दिन में हल्की बादलवाई और धूप वाला मौसम भी किसान परिवारों का खेतों में निनाण निकालने में साथ दे रहा है। किसान बंगाल पंवार ने बताया कि जून माह के अंतिम सप्ताह में हल जुताई वाली अच्छी बरसात होने से फसल निनाण करने के जैसी हो गई। वहीं लगातार अच्छी बरसात होने से खेतों में घास की अधिकता हो गई। जिसके चलते भी निनाण कार्य में जल्दी जुटना पड़ा। अच्छी बरसात से घास होने से पशुओं को होने वाली चारे की समस्या से निदान हुआ। बेसहारा पशुओं के लिए हरा घास होने से उनको जीवन दान मिला है।







