नगरपालिका द्वारा गौवंश की सुध लेने पर अपनाया गांधीगिरी का तरीका —-सुजानगढ़ से 5 युवाओं की टीम 100 किमी पैदल चलकर चुरू पहुँच देंगे जिला कलेक्टर को ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सुजानगढ़ की समस्याओं को लेकर युवाओं ने लिया निर्णय 

सुजानगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गुर्जर ने शहर की बेसहारा पशुओं की समस्या के निवारण और अन्य कई मांगों को लेकर चुरू तक पदयात्रा करने की शुरुआत की है।

सुजानगढ़ के गणेश मंदिर चौराहे से इन्होने अपनी पदयात्रा शुरू की और ये चुरू में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जायेंगे, जहाँ ये पांच पैदल यात्री कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।  गुर्जर के साथ नवरत्न सेन, ओमप्रकाश तिवाड़ी, मनोज पारीक और राजू सिंह हैं।

नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रशासन और नगर परिषद में कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी लंबे समय से उठ रही इस मांग के समाधान को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इसलिए पैदल चूरू यात्रा कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि शहर में खेल मैदान सहित और भी कई मांगे रखी जाएगी।

पैदल यात्रा के लिए चूरू रवाना होने पर गुर्जर और साथियों का कई लोगों ने स्वागत किया। गुर्जर ने बताया कि वे पड़िहारा, लोहा, रतनगढ, सातड़ा, मेघसर, देपालसर होते हुए चूरू पहुंचेंगे। जहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now