गणेश महोत्सव पर भजनसंध्या में गूंजे गायक चौहान के सुमधुर भजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कुचेरा के राजकीय अस्पताल के पास स्थित गणपति मंदिर में रात्रिकालीन भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिनेश नागौरी एंड पार्टी ने गणपति वंदना के साथ की। लोकप्रिय भजन गायक जयनारायण चौहान ने राजस्थानी मिट्टी का बखान करते हुए सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुतियां दी। दिल्ली से पधारे कुणालराज एंड पार्टी ने गणेशजी, हनुमानजी, राधाकृष्ण, शिवपार्वती, राम, लक्ष्मण व सीता आदि झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकार हिम्मतसिंह, भगवान सिंह ईडवा ने अपने नृत्य व हास्य के साथ दर्शकों को कार्यक्रम की प्रस्तुति दी
छोटे बाजार कस्बे बंशीवाले मंदिर के पास भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चौथ या गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा निकाली जाती है। पंडित विनोद तिवाड़ी व ज्ञानेश्वर दाधीच ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। वहीं इस साल मंदिरों, पांडालों के साथ कई घरों में भी बप्पा पधारेंगे। गणेश चतुर्थी से लेकर 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहती है और ग्यारहवें दिन गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now