डीडवाना चलो के आह्वान के साथ लाडनूं में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विशाल किसान सम्मेलन 4 सितम्बर को होगा

लाडनूं। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में डीडवाना के मिर्धा पार्क में होने वाले जिला स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट की अध्यक्षता में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा मुख्य अतिथि थे। रिणवा ने बैठक में कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार किसानों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। सरकार गलत नीतियों के कारण राज्य के किसान निरन्तर ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसान हितों के लिए डीडवाना के किसान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंच कर सफल बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट ने बैठक में कहा कि पिछले चार सालों में भी इस राज्य सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और किसान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर सफल बनाने की अपील की। अंत में नाथुराम कालेरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, पार्षद ओमसिंह मोहिल, बच्छराज नागपुरिया, बाबुलाल प्रजापत, मुरलीधर जागिड, निम्बी जोधां मंडल अध्यक्ष नवरतन मल खिचड, पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर पवार, लूणकरण शर्मा, अजनां शर्मा, सुरेश खींची आदि उपस्थित रहे। बैठक का सचलान एडवोकेट ईश्वर मेघवाल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now