गर्ल्स काॅलेज में रूडिप का ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ आयोजित, छात्राओं को सिवरेज व स्वच्छता के महत्व के साथ फोटोग्राफी व रील्स प्रतियोगिता की जानकारी दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गर्ल्स काॅलेज में रूडिप का ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ आयोजित,

छात्राओं को सिवरेज व स्वच्छता के महत्व के साथ फोटोग्राफी व रील्स प्रतियोगिता की जानकारी दी

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में सिवरेज का कार्य करने में लगी राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) द्वारा ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक अभियन्ता रियाज अहमद का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में काॅलेज छात्राओं को सीवरेज परियोजना की पूरी जानकारी देते हुए इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया और स्वच्छता का महत्व तथा रूडिप द्वारा फोटोग्राफी व रील्स मेकिंग पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता के बारे में बताया गया।

हानिकारक जीवाणुओं से मिलती है मुक्ति

कार्यक्रम के प्रारम्भ में कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही बताया कि शौचालय, स्नान घर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते है और बाद में वे जीवाणु बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सभी को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने रूडीप द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और रील मेकिंग सिल्वर जुबली प्रतियोगिता के बारे मे भी जानकारी दी।

ट्रीटमेंट से गंदे पानी का उपयोग भी संभव

काॅलेज के प्रिंसिपल डा. गजादान चारण ने कार्यक्रम में कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है और उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं, जिससे नगर पालिका को भी आय होती है। कार्यक्रम में प्रो. सुरेन्द्र कागट ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए और कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता एवं महिला सुरक्षा का महत्व समझाया। एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now