घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लाडनूं में निकली तिरंगा यात्रा तिरंगा को लेकर लोगो मे भारी उत्साह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लाडनूं में निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा को लेकर लोगो मे भारी उत्साह

मुस्ताक खां हाथीखानी

लाडनूं । kalamkala.in  सर्व समाज व डाक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रविवार  को सुबह 10:00 बजे अशोक स्तंभ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा अशोक स्तंभ से शुरू होकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी, गांधी चौक, जावा बास, शहरिया बास चोक, पहली  पट्टी, सदर बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, तेली रोड़ आदि शहर के मुख्य मार्गों  निकली। जिसमे आम लोगो का घर घर तिरंगा को लेकर भारी उत्साह देखा गया है, आजादी के बाद पहली बार लोगो मे राष्ट्रीय पर्व को भारी उत्साह के साथ मनाने का जोश युवाओं में देखा जा रहा है।
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य घर-घर तिरंगा फहराना।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शहर के अनेक बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित भारतीय डाक विभाग शाखा लाडनू के पोस्ट ऑफिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
वंदे मातरम, भारत माता की जय हो के नारे से गूंजती रही तिरंगा यात्रा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now