घोर पापाचारः- 11 साल की बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म, अपनी बेटी को लेकर महिला को घर छोड़ना पड़ा, अन्याय की कोई हद तक नहीं रही, बेटी को बचाने और न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही एक महिला की व्यथा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घोर पापाचारः-

11 साल की बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म, अपनी बेटी को लेकर महिला को घर छोड़ना पड़ा

अन्याय की कोई हद तक नहीं रही, बेटी को बचाने और न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही एक महिला की व्यथा

लाडनूं। ‘कलम कला’ द्वारा पीड़ित और दुःखी लोगों की सुनवाई को हमेशा से ही महत्व दिया जाता रहा है। इसी के तहत एक और दुःखी ंव्यक्ति की व्यथा हमारे सामने आई है। इसमें एक महिला, उसकी बेटी और उसका पिता लम्बे समय से न्याय के लिए पुलिस-प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं, लेकिन परिणाम शून्य से आगे नहीं बढ रहा है। आज हम उसी की कहानी उसी की जबानी प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इस कहानी में हम पात्रों के नाम और फोटो बिल्कुल ही नहीं दे रहे हैं, लेकिन तथ्यों को कहीं भी नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं।

पुत्री के साथ गलत करने से रोकने पर पति पत्नी के बीच कलह की शुरूआत

यह कहानी शुरू होती है, एक ऐसी घृणित घटना को देखने के बाद, जिसमें एक वहशी पिता अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी मां ने देख लिया और इसके बाद लगातार परस्पर कलह और विवाद का प्रारम्भ हो गया। आखिर इसकी रिपोर्ट पीड़िता बालिका की माता के मार्फत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी किया, लेकिन मामले को रफादफा करने के दबाव के चलते महिला को अब पुलिस से भी न्याय की उम्मीद नहीं रही।

महिला ने देखा और अपनी पुत्री को बचाया

महिला द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट (एफआईआर सं. 86/2022) के अनुसार उसकी शादी 2008 में हुई थी, उसे दो पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ी पुत्री 11 साल मात्र की है। वह जब 10 साल की हुई थी, तभी से वह पेट के पास दर्द होने की बात कहती रही, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 5 मार्च 2022 को उस महिला ने देखा कि उसका पति उसकी पुत्री के सारे कपड़े खोल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसने तत्काल आकर अपनी बेटी को उसके दुष्कर्म से बचाया। इसके बाद गुस्साए पति ने उसे व उसकी पुत्री को घर से निकालने की धमकी देते हुए यह बात किसी से नहीं कहने के लिए उन दोनों पर दबाव बनाया। इधर सारा कुकृत्य माता द्वारा देख लिए जाने के बाद उस नाबालिग पुत्री ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी माता को सबकुछ साफ-साफ बता दिया। वह सब सुनकर बालिका की माता हैरान रह गई। बेटी को उसी के पापा ने दुष्कर्म करके किसी को भी नहीं कहने का दबाव बनाया व अन्यथा उसे जान से मार देने की धमकी दी और पूरा गलत काम उसके साथ किया।

आखिर घर छोड़ना पड़ा महिला को

इस प्रकरण ने पूरे परिवार को बिखेरने का काम किया। पिता ने अपनी ही पुत्री व पत्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मां-बेटी दोनों को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हुआ। महिला को घर से निकालने की कोशिशें की गई और आखिर वह महिला अपने घर से अपने पिता के घर जाकर रहने को मजबूर हो गई, ताकि उसकी पुत्री सुरक्षित रहे और बेखौफ होकर अपनी पढाई करती रहे। ताकि वह महिला खुद और अपने बच्चों को लड़ाई-झगड़े और मारपीट के खतरे से दूर रख कर शांति से पढा सके।

बंद मकान से महिला का सामान तक चोरी करवाया

इधर उस महिला के पति ने अपनी पत्नी के जमालुपरा स्थित तालाबंद मकान के ताले तोड़ कर चोरी कर ली और सामान बेचना शुरू कर दिया, ताकि उसे रहने के लिए जगह नहीं बचे। जब घर शेष रहा तो उसे भी तोड़-फोड़ कर बिखेर दिया। घर की पट्टियां और ईंट-पत्थर तक बेच डाले। जब पत्नी अपना घर संभालने गई और आपति की तो उसे मार डालने की धमकियां दी गई। गत 11 अगस्त को उसने जब ताने तोड़ना औरचोरी करना पाया तो इस सम्बंध में पुलिस को रिपोर्ट भी दी, लेकिन पुलिस ने वह रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की और उस पर दबाव बनाया कि पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म वाला मामला सलटाओ, तब ही कुछ हो पाएगा। यह मकान तुम्हारा अकेली का नहीं है, पति का भी है, वह जो मर्जी करेगा। ताले तोड़े या चोरी करे, पुलिस कुछ नहीं करेगी। इसके बाद वह महिला और उसका पिता एसपी और डीएसपी के पास भी गए, लेकिन उन्हें अब तक कोई न्याय नहीं मिल पाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now