लाडनूं में आगामी सेशन से शुरू हो जाएगा नेचुरोपैथी मेडिकल कॉलेज क्षमापना दिवस पर समारेाह का आयोजन, कुलपति ने बताया संयम और धैर्य का महत्व,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आगामी सेशन से शुरू हो जाएगा नेचुरोपैथी मेडिकल कॉलेज

क्षमापना दिवस पर समारेाह का आयोजन, कुलपति ने बताया संयम और धैर्य का महत्व

लाडनूं। लाडनूं में अगले शैक्षणिक सत्र से नेचुरोपैथी मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ कर दिया जाएगा। यहां एमबीबीएस कोर्स की तर्ज पर डीएनवाईएस कोर्स प्रारम्भ किया जाएगा। इस सम्बंध में बिल्डिंग, केम्पस, अपकरण, फर्निचर आदि समस्त व्यवस्थाओं का काम चल रहा है और शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। यह बात जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने क्षमापना दिवस के अवसर पर आयोजित क्षमापना समारोह में बताई। समारोह में कुलपति प्रो. दूगड़ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भी मैत्री दिवस की चर्चा हुई है। यह क्षमायाचना ही नहीं बल्कि क्षमा के आदान-प्रदान का दिवस है। इसमें मूल शब्द खम्मत-खामणा है, जिसका अर्थ होता है मैं क्षमा मांगता हूं और क्षमा देता हूं। आज विश्व में दो मूल्य सबसे ज्यादा चर्चित हैं और वे हैं संयम और धैर्य। संयम जैन धर्म से निकाला है। सब प्राणियों के प्रति संयम रखने का मतलब है कि दया, करूणा व अहिंसा के भाव पनपना। धैर्य का इस आपाधापी के समय में बहुत महत्व है। आज जब कोई भी इंतजार नहीं करना चाहता, ऐसे में धैर्य का सिद्धांत व्यक्ति को सही राह दिखाता है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कार्मिकों से भी खम्मत-खामणा किया।


अन्तःकरण की निधि है क्षमा
कार्यक्रम में प्रो. नलिन के. शास्त्री ने क्षमापना दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने एवं पूरे विश्व में अहिंसा का सदेश देे की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि क्षमा सर्वकालिक व सर्वव्यापी है। क्षमा को उत्सव के रूप में मनाया जाना एक विशेष बात है। यह अंतःकरण की निधि है, जिसे विश्वास का विधान ओर सृजनशीलता का संगान कह सकते हैं। यह अहिंसा का रूपान्तरण है। यह मन की विशालता और मजबूती का आगाज है। प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने क्षमावाणी द्वारा जैनधर्म को जनधर्म बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है। यह अहंकार छोड़ने का पर्व है। प्रो. बीएल जैन, विताधिकारी आरके जैन, डा. लिपि जैन, अच्युतकुमार जैन, प्रज्ञा राजपुरोहित व तेजस्विनी शर्मा, हर्षिता पारीक ने भी अपने विचार क्षमापर्व पर व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. युवराजसिंह खंगारोत ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now