देश को विकसित बनाने के लिए सभी संकल्प लेकर कार्य करें- विधायक मुकेश भाकर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपखंड स्तरीय सामुहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया श्रेष्ठ कार्य के लिए 54 प्रतिभाओं का सम्मान

लाडनूं। उपखंड स्तरीय सामुहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह- 2022 का आयोजन सोमवार को यहां डा. गुहराय स्टेडियम में भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़े। समारोह में विधायक मुकेश भाकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश भाकर ने अपने उद्बोधन में शहीदों को याद करते हुए देश को विकसित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें देश की प्रगति के लिए संकल्प लेकर अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। समारोह में राष्ट्रगान, झंडागान, वंदे मातरम् सामूहिक परेड किए गए। विधायक व एसडीएम ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छोटी बालिकाओं ने सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योगासनों का अचरज भरा प्रदर्शन छात्रा सानिया व कल्पिता ने किया, जिसे देखकर सभी रोमांचित हो गए। मूक व बधिक बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को देखकर सभी भाव विभोर हो गए। विधायक मुकेश भाकर ने इन बच्चों को अपनी तरफ से 11 हजार रूपए प्रदान किए, वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खींची आदि कई लोगों ने 1100-1100 रूपए इन बच्चें को भेंट किए। अनेक छा़त्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। अध्यक्षीय भाषण उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने प्रस्तुत करते हुए नागरिक कर्तव्यों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, समाजसेवियों आदि का सम्मान किया गया। उपखंड प्रशासन द्वारा इस बार कुल 54 जनों का सम्मान किया गया है। इनमें पत्रकार सुशील कुमार शर्मा जसवंतगढ, अनूप तिवाड़ी व अरशद पडिहार तथा गांधी दर्शन के प्रचार प्रसार व समाजसेवा के लिए पंचायत समिति सदस्य खींवाराम घिंटाला व पार्षद सुमित्रा आर्य का सम्मान किया गया। समोजसेवा के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार पीपलवा का और संस्कृति व साहित्य सेवा के लिए डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल को तथा योग के प्रसार के लिए डा. अशोक भास्कर का सम्मान किया गया। पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। अंत में पालिकाध्यक्ष रावत खां ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now