लाडनूं में अन्तर्राष्ट्रीय बाईक राईडर एवं रेसलर नीतू चोपड़ा ने फहराया तिरंगा झंडा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 


तेरापंथ महिला मंडल भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, कार्यक्रम बाद बाईक राइडर चोपड़ा 6 देशों की यात्रा के लिए रवाना
लाडनूं। तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रबलयशा के मंगल पाठ से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। बाइक राइडर एंड रेसलर नीतू चोपड़ा, पूर्व परामर्शक मंजू बैद एवं मंत्री नीता नाहर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद मंत्री नीता नाहर ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुशीला दूगड़ व पार्षद रेणु कोचर ने कार्यक्रम में देशभक्ति गीतिका का संगान किया तथा प्रचार-प्रसार मंत्री राजश्री भूतोडिया व उपमंत्री राज कोचर ने देशभक्ति गीत गाया। कार्यक्रम में कन्या मंडल की कन्याओं ने देशभक्ति गीत एवं सुशीला कठोतिया ने कविता पाठ किया। मंत्री नीता नाहर द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व संचालन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष किरण बरमेचा, तारा बोथरा, सुनीता बैद व कार्यसमिति बहनें समता बोकड़िया, सदस्य बहनें व कन्या मंडल की कन्याओं ने बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ भाग लिया। झंडारोहण का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल से सेवा केंद्र तक रैली का आयोजन किया, जिसमें कन्या मंडल, महिला मंडल, युवक परिषद उपस्थित थे तथा सेवा केंद्र में शासनश्री कल्पनाश्री महाराज, साध्वीश्री प्रबलयशा द्वारा प्रेरणा पाथेय प्रदान किया गया।

बाईक राइडर नीतू चोपड़ा 6 देशों की यात्रा के लिए रवाना

कार्यक्रम के बाद बाइक राइडर व रेसलर नीतू चोपड़ा को आगे की 6 देशों भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, थाईलैंड आदि की यात्रा के लिए साध्वीश्री ने मंगल पाठ फरमाया व हरी झंडी मंत्री नीता नाहर द्वारा कर उनके सफल, सुखद, मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं की। तेरापंथी सभा, महिला मंडल युवक परिषद व कन्या मंडल द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर महिला मंडल की बहनों ने नीतू चोपड़ा का साहित्य प्रदान करके सम्मान किया। कार्यक्रम मंे महिला मंडल की पदाधिकारी बहनें, कार्य समिति की बहनें, सेवा केन्द्र की सदस्य बनी। सभा के मंत्री महेंद्र बाफना, युवक परिषद के पदाधिकारी मंत्री विकास रुनीवाल, ऋषि खटेड, शोभन कोठरी, सुमित मोदी तथा तरुण कठोतिया कन्या मंडल से उपसंयोजिका स्वीटी फुलफगर, रेणु मनोत, शालू खतेड़, टीना नाहर, कीर्ति बोकड़िया आदि इस अवसर पर उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now