निम्बी जोंधां से 300 पदयात्रियों का दल रूणीचा के लिए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दस दिनों के सफर के बाद होंगे बाबा रामदेव के दर्शन
लाडनूं। महादेव पदयात्री मानव सेवा संस्थान निम्बी जोधां के तत्वावधान में पिछले कई सालों से चल रहे कार्यक्रम के तहत रामदेवरा रूणीचा तक पैदल चल कर बाबा रामदेव के दर्शन करने के तहत इस साल भी पदयात्री संघ सोमवार को निम्बी जोधां स्थित बाबा रामदेव के दर्शन करके रवाना हुआ। यह पदयात्रियों का दल ठीक 10 दिन में रामदेवरा पहुंच जाएगा। पद यात्रा दल में कुल 300 पदयात्री शामिल हैं। पूरे मार्ग में इनके लिए चाय-नाश्ता, पानी, भोजन, चिकित्सा, गाने-बजाने आदि समस्त प्रकार की सुविधाएं साथ चलेंगी। इस दल के रवाना होने के समय प्रमुख समाजसेवी मौजूद रहे और शुभकामनाओं के साथ उन्हें रवाना किया गया। इस अवसर पर विकास बुरड़क, नवरतन मल खीचड़, मेहराम भाकर, नाथू राम भादु, शिवकरण जाखड़, श्याम सुन्दर पंवार, भूराराम ठोलिया आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now