गौ पालन मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात कर लंपी की रोकथाम की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय गौ पालन मंत्री संजीव बालियान से दिल्ली में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने बताया कि गौ-वंश में तेजी से फैल रही ‘लम्पी स्किन डिजीज’ बीमारी की रोकथाम को लेकर सोमवार को गौपालन मंत्री संजीव बालियान से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी, रमाकांत शर्मा व लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने प्रतिनिधि मंडल के तौर पर उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए आग्रह किया। मूण्डेल ने बताया कि गौ-वंश में तेजी से फैल रही लम्पी स्किन डिजीज के चपेट मे आकर सैकड़ों गौवंश अकाल मौत मर रहे है तथा यह संख्या लगातार तेजी से बढ रही है। यदि समय रहते इसको नियत्रंण मे नहीं लिया गया तो यह बीमारी आने वाले कुछ ही दिनों मे महामारी का विकराल रूप ले सकती है। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और कोरोना की तरह जल्दी ही इस लंपी बीमारी से भी गौवंश को राहत पहुंचाई जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now