परीक्षाएं सिर पर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों ने बढ़ाई परेशानी, रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

परीक्षाएं सिर पर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों ने बढ़ाई परेशानी

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। राजकीय महाविद्यालय कुचेरा में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विद्यार्थियों ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना है कि सरकार ने आनन-फानन में जगह-जगह कॉलेज तो खोल दिए, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई। जिले में खुले कॉलेज में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं और अब परीक्षाएं छात्रों के सिर पर हैं, फिर भी उनके कोर्स बाकी चल रहे हैं। छात्र शुरू से ही शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। महाविद्यालय में एक ही शिक्षक कई तरह की भूमिकाएं तक निभानी पड़ती है। जयकिशन जांगिड़, जयवीर डूकिया, आकाश जांगिड़, अजीत बांगड़, रोहिताश बिश्नोई, किशन खोजा, मोहम्मद अकरम, ओमप्रकाश राजावत, रामेश्वर भाटी, सुखदेव भाटी, तपेश कुमार, नरेश रोज, कमलेश रोज आदि विद्यार्थियों ने चिंता जताते हुए प्राचार्य को ज्ञापन देकर शीघ्र रिक्त पदों पूर्ति करने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now