पल्स पोलियो अभियान तीन दिन चलेगा, पोलियो की खुराक के साथ बताए जाएंगे चिरंजीवी योजना के लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पल्स पोलियो अभियान तीन दिन चलेगा, पोलियो की खुराक के साथ बताए जाएंगे चिरंजीवी योजना के लाभ

लाडनूं। ब्लॉक में 18 सितम्बर रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करके तीन दिवस तक अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक के 0 से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की दो-बूंद पिलाई जायेगी। इस बार पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मूलचन्द चौधरी ने बताया कि 18 सितम्बर को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिवस बूथ पर समस्त लक्षित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के तहत दो दिन घर-घर सर्वे कर टीकाकरण के साथ चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ने के लिये आमजन को प्रेरित किया जाएगा। यह जन स्वास्थ्य कल्याणकारी कार्य राजकीय चिकित्सा संस्थानों से लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र व बाकी के दो दिन घर-घर तक किया जाएगा। यह काम चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, चिकित्सा कर्मियों, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं स्वयंसेवी व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। अभियान के तहत चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के विशेष प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।
खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक रामकुंवार बिडियासर ने बताया कि ब्लॉक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के इस चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक पोलियो की खुराक पिलाई जावेगी, जिसका सुपरविजन ब्लॉक एंव सेक्टर स्तरीय टीमों द्वारा किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now