फैक्ट्री में मरे व्यक्ति के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरपंच बाजारी के घर दिया अनिश्चितकाल का धरना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फैक्ट्री में मरे व्यक्ति के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरपंच बाजारी के घर दिया अनिश्चितकाल का धरना

लाडनूं। अपने पति की मौत के लिये न्याय मांगती दलित विधवा और समाज गांव के अन्य लोगों ने ग्राम मीठड़ी में धरना-प्रदर्शन करके मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति दिलवाने की मांग की। लोगों ने न्याय नहीं मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
घटनानुसार मीठड़ी का निवासी कुशाल मेघवाल गांव के ही सरपंच भगवानी राम बाजारी की सिलवासा स्थित फैक्ट्री श्री सिद्धि विनायक में नौकरी करता था। एक माह पहले उसकी वहां फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन से गिर कर मौत अथवा हत्या हो गई थी। इसके बाद बाजारी ने मृतक के घरवालों को बहला फुसला कर और मुआवजा का लालच देकर उसका अन्तिम संस्कार करवा दिया।
अब एक महीने बाद यहां आकर बाजारी अपनी बात से मुकर गया कि अब कुछ भी नहीं दूंगा, जाओ जो करना है करलो। इस बात से गांव में लोगों में आक्रोश फैल गया और बाजारी से न्याय की मांग को लेकर रविवार सैकड़ौ की संख्या मे सुदरासन और मीठड़ी गांवों के लोग इकट्ठे होकर उनके घर पहुंचे तथा वहां पर धरना दिया। उन्होंने न्याय नही मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now