दुजार की मालियों की वृद्धा व उसका पड़ौसी युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरकारी अस्पताल जाते हुए बाइक को मारी टेम्पो ने टक्कर

लाडनूं। यहां टंकी चौराहे पर एक टेंपो द्वारा बाइक को टक्कर मार देने की घटना में बाइक सवार एक महिला सहित दो जने घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने से हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया। दुजार निवासी यह महिला राजू देवी (60) पत्नी मन्नालाल माली व उसका पड़ौसी बाइक चालक रमेश माली (20) दोनों बाइक पर सवार होकर लाडनूं के सरकारी अस्पताल आ रहे थे। टंकी चौराहे के पास पहुंचने पर टेंपो चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिसमें दोनों घायल हो गए, जिन्हें यहां राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिवारजन अस्पताल पहुंच गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now