बड़ी संख्या में मिलकर घर आकर हमला करने वाले आरोपियों में से 4 फिर गिरफ्तार, 7 को पहले ही किया जा चुका गिरफ्तार, साढ़े चार माह पहले बड़ा बास के शौकत खां मूनखानी के घर किया था हमला, इमरान को तलवार, बरछी व सरियों के हमले में लगी थी 18 चोटें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बड़ी संख्या में मिलकर घर आकर हमला करने वाले आरोपियों में से 4 फिर गिरफ्तार, 7 को पहले ही किया जा चुका गिरफ्तार,

साढ़े चार माह पहले बड़ा बास के शौकत खां मूनखानी के घर किया था हमला, इमरान को तलवार, बरछी व सरियों के हमले में लगी थी 18 चोटें

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं पुलिस द्वारा जानलेवा हमला कर हथियारों का इस्तेमाल करते हुए 18 चोटें कारित करके हत्या के प्रयास के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब ये चार मुलजिम और पकड़े जाने पर इस मामले में कुल 11 मुलजिमानों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

साढ़े चार माह पहले किया गया था सामुहिक हमला

यह वारदात पिछले वर्ष 4 दिसम्बर को शौकत खां (55) पुत्र नजीर खां मूनखानी जाति कायमखानी निवासी बडाबास लाडनूं के घर पर 3-4 गाड़ियों और 10-15 मोटर साईकिलों पर 40-50 मुलजिम, जिनमें 38 नामजद और 10-15 अन्य मुलजिमान थे, ने बंदूक से फायरिंग करते हुए तलवारें, बरछी, सरिया, लाठियां लेकर एक राय होकर घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने घर के अंदर भारी तोड़फोड़ की तथा उनको जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने घर के बाहर खड़े वाहनों में भी भारी तोड़फोड़ अपने वाहनों से की। इसी समय इमरान पुत्र नियाज खां बाहर से गाड़ी लेकर घर आया, तो उसको रोककर उसके साथ धारदार हथियार बरछी, तलवार और सरियों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में और पैर में गम्भीर चोटें लगी। इस रिपोर्ट पर लाडनूं पुलिस ने मुकदमा नंबर 301/2024 दिनांक 04.12.2024 अन्तर्गत धारा 189 (2), 115 (2), 126 (2), 324 (5), 331 (6), 351 (2) (3), 109 (1), 117 (2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस टीम गठित कर पकड़े मुलजिमान

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी पुलिस थाना लाडनूं द्वारा टीम का गठन की गई। इस टीम ने तब सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें शेष रहे नामजद मुलजिमानों समीर (20) पुत्र सत्तार जाति सांई निवासी मगरा बास, नौशाद सिलावट (20) पुत्र नवाब खां सिलावट, निवासी मगरा बास, इमरान (20) पुत्र मुन्नी जाति सांई, निवासी मगरा बास तथा इमरान (32) पुत्र बाबु खां उर्फ भवरूं खां कायमखानी, निवासी बड़ा बास लाडनूं को गिरफ्तार किया है। इस टीम में थानाधिकारी महिराम विश्नोई, हेड कांस्टेबल अमरचन्द, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, सुखाराम, अब्दुल शाकिर, सत्यनारायण व गिरधारी शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now