भारतीय किसान संघ ने लंपी महामारी से दुधारू गायों की मौतों के मुआवजे के लिए ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय किसान संघ ने लंपी महामारी से दुधारू गायों की मौतों के मुआवजे के लिए ज्ञापन सौंपा

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। भारतीय किसान संघ द्वारा गायों में भयानक रूप से फैली लंपी स्किन डिजीज बीमारी से दुधारू गायों की हुई मौतों को लेकर किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए पशुपालन मंत्री के नाम से एक ज्ञापन यहां मूंडवा में नायब तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन के अनुसार भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास राव ने बताया कि प्रदेश में भयानक रूप से फैली इस बीमारी से हजारों गौवंश मर गए हैं, इस बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। गांवों में मृत गायों के ढेर लगे हुए हैं एवं लाखों की संख्या में अभी भी गौवंश इस बीमारी से पीड़ित है। पशुपालक किसान पीड़ितों के इलाज के लिए महंगी दवाइयों का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। वहीं बेसहारा गायों की स्थिति बहुत बुरी है। इसलिए लंपी को महामारी घोषित कर पशुओं को बचाने हेतु नि:शुल्क टीकाकरण करवाने और आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के साथ ही स्वस्थ गायों को मच्छरों से बचाने के लिए सेनिटाइज करने का एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस दौरान रामनिवास राव, ओमप्रकाश मुंडेल, रामप्रसाद मुंडेल, रामपाल मुंडेल व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

घर-घर में पानी के टांके बनवाए जाकर करें वर्षाजल का संचय- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, श्री रामआनंद गौशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित, पौधारोपण किया, परिंडे लगाए और पिंजरे का किया समर्पण

शहर चुनें

Follow Us Now