संगीतमय भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा निकाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संगीतमय भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा निकाली

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। संगीतमय भागवत कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से मदनमोहन महाराज ने कहा है कि भागवत ग्रन्थ सनातन की अनमोल थाती है। यह न सिर्फ ज्ञान व भक्ति अपितु मोक्ष का भी ग्रन्थ है। भागवत की शुरूआत परीक्षित के मोह भंग से होती है, तो समाप्ति मोक्ष से होती है। वे शुक्रवार को पौकण्डी तालाब स्थित तारकेश्वर मन्दिर परिसर में ओमप्रकाश, शिवप्रकाश, दिनेशकुमार, मुकेशकुमार, अनुराग भट्टड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ पर भागवत महात्म्य व्यक्त कर रहे थे।उन्होंने प्रथम दिवस भागवत महात्म्य, गोकर्ण प्रकरण, धुंधुकारी प्रकरण आदि प्रसंगों पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व चारभुजा मन्दिर से पोकण्डी तालाब स्थित तारकेश्वर महादेव मन्दिर तक बैण्डबाजों के साथ भागवतजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आयोजक परिवार ने भागवत ग्रंथ को शीश पर रख कर और कथा व्यास मदन मोहन महाराज सुंदर बग्घी में सवार होकर साथ थे। जुलूस में भट्टङ परिवार की तारा देवी, शकुन्तला देवी, शिमला देवी, मंजू देवी, उमा देवी, सुमन भट्टङ, ललिता, राधिका, प्रिया, शशि, स्वेता, श्रुति, पूजा गिलङा, स्नेह लता गिलङा मकराना, वासुदेव बंग सूरत, पंकज मालाणी मुंबई, प्रकाश सोनी नागौर, आशीष गिलङा मकराना सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनों ने परिवार सहित शिरकत की। प्रथम दिवस कथा श्रवण के लिए शहर के जगदीश राठी, कमल बंग, सुभाष कंदोई, महेश बंग, मनोज बंग, रमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश अरोङा, विनोद औझा, रामानुज झंवर नागौर, राजेश गिलङा मकराना, दिनेश बंग नागौर, देवेश स्वामी मकराना, राधावल्लभ बंग जयपुर, राजेश सारङा जयपुर, मनोज शर्मा जयपुर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now