मंगलपुरा में शादी के घर से ढाई लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियों सहित बैग चोरी हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा में शादी के घर से ढाई लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियों सहित बैग चोरी हुआ

लाडनूं (kalamkala.in)। शादी के घर में रखे ढाई लाख रुपयों और दो सोने की अंगूठियों सहित एक बैग के चोरी होने का एक मुकदमा स्थानीय पुलिस ने दर्ज किया है। इस बारे में कालुराम पुत्र रामुराम प्रजापत निवासी मंगलपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी पुत्री पूजा की शादी 21 मार्च को थी व पुत्र रमेश कुमार की शादी 22 मार्च को थी। वह अपने पुत्र व पुत्री की शादी के लिए अपने घर में कालै रंग के बैग में 2.50 लाख रूपये व दो 2-2 ग्राम सोने की बिन्टी (अंगूठियां) रखी हुई थी, वह 22 मार्च को सुबह करीब 6 बजे चोरी हो गया, जिसे ढूंढने की बहुत कोशिश की और शादी में आये सभी मेहमानों से पूछताछ की, लेकिन बैग घर में कहीं नहीं मिला। रिपोर्ट में घर में शादी में आए एक ब्राह्मण पर संदेह जताया गया है। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच कार्य हेड कांस्टेबल अमरचंद कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now