महिलाओं ने चिरमियां खेलकर मनाया हरियाली तीज का पर्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं ने चिरमियां खेलकर मनाया हरियाली तीज का पर्व

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सावन महीने की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। हालांकि वैसे तो पूरा सावन माह ही हिन्दू धर्म में खास होता है, लेकिन यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना गया है। दरअसल यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की याद में मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज को ‘छोटी तीज’ और ‘श्रावण तीज’ के नाम से जाना जाता है। जो कि इस वर्ष 31जुलाई रविवार को मनाई गई।
मधुबाला पाराशर ने बताया कि इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिन-भर व्रत-उपवास रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अच्‍छे पति की कामना के लिए भी इस व्रत को रखती हैं।
हरियाली तीज के अवसर पर शहरी गली में महिलाओं ने चिरमियां खेलकर हरियाली तीज का पर्व मनाया, जिसमें मधुबाला पाराशर, मोनिका सोनी, मोहिनी पारशर, रिचा पारशर, मोना पाराशर, सुरभि पाराशर, निर्मला सोनी, कौशल्या सोनी, लीला सोनी, ज्योती सोनी आदि उपस्थित रही।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now