मीठड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन कल, सुमन चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवाकार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अगस्त को

सुमन चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवाकार्य

लाडनूं। सुमन सेवा समिति, पुनियां व गजराज परिवार तथा मित्रगण व शुभचिंतकों के तत्वावधान में स्व. सुमन चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीठड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। नर्सिंग अधिकारी सन्दीप कुमार ने रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जो 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु का हो, वह रक्तदान कर सकता है। आपके द्वारा किए गए एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। सुमन सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्त को एकत्रित करने के लिए पीएमओ डीडवाना व जयपुर की टीमें संयुक्त रुप से शिविर में उपस्थित रहेंगी। साथ ही विशिष्ठ चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक डोनर की रक्तदान से पूर्व जरूरी जांचें भी की जाएंगी। इसके अतिरिक्त शिविर रुम को रक्तदान शिविर से पूर्व सेनिटाइज करके संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now