हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कुचेरा (न्यूज़ रिपोर्टर महबूब खोखर)।. निकटवर्ती ग्राम मालास में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी हेताराम विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर जिले की बज्जू पंचायत समिति से प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल थे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विश्नोई महासभा व वन एवं वन्य जीव रक्षा समिति नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नाथूराम भाभु ने की व उपाध्यक्ष रामस्वरूप लोमरोड व अमृता देवी थे। इन सबके द्वारा वाटिका को विकसित किया जा रहा है, जिसमें तरह-तरह के वृक्ष लगाये गये। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हम सभी को जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाने चाहिए, नहीं तो हम हमेशा प्रकृति से लेते ही लेते हैं, उन्हें देते कुछ नहीं हैं। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर रिटायर्ड तहसीलदार हेतराम बिश्नोई, रिटायर्ड थाना अधिकारी शिवलाल ़गोदारा, पाबू राम विश्नोई, कांग्रेस नेता एलआर जारोड़ा व बुधाराम विश्नोई व बजरंग बिश्नोई, गुरुकृपा होटल प्रोपराइटर पुनाराम भादू, खुमाराम जाट, भागीरथ जाट, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, पूर्णाराम बिश्नोई, बीजेपी नेता मनोज विश्नोई व श्रवण विश्नोई बाबूलाल बिश्नोई अशोक विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, हनुमान राम बिश्नोई, रामदेव विश्नोई, जगदीश विश्नोई, पिंटू विश्नोई, सेठ मनोहर पूनिया, कपिल विश्नोई, नवीन विश्नोई एवं कई तरह के गणमान्य लोग मौजूद रहे एवं सभी ने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। इस चातुर्मास के समय में हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जावे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now