रात को दादी के साथ सोई थी, सुबह गायब मिली अवयस्का लड़की, निम्बी जोधां पुलिस तलाश में जुटी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रात को दादी के साथ सोई थी, सुबह गायब मिली अवयस्का लड़की, निम्बी जोधां पुलिस तलाश में जुटी 

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना निम्बी जोधा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की रात को अपनी दादी के पास सोई थी और सुबह उसका कोई अता-पता नहीं लगा। प्रकरण की रिपोर्ट इस गायब हुई लड़की के पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस लड़की तलाश और जांच में जुटी है। प्रकरण में पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक गुम व अपहरण की गई लड़की की जन्मतिथि नवम्बर 2007 है। वह 30 मार्च की रात को अपनी दादी के पास सो रही थी। सुबह जब कमरे में देखा, तो वह कमरे में नहीं मिली। पडौस व रिश्तेदारी में देखने, पूछने पर कोई पता नहीं लगा। उसकी लम्बाई 5 फुट के लगभग है और उसका रंग गेहुआं सा है। उसके चेहरे पर हल्की-हल्की फुंसियां भी है। स्कूल की कक्षा आठवीं की अंकतालिका व प्रमाणपत्र के अनुसार नवंबर 2007 में उसका जन्म हुआ था। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि वह सभंवत: रात को 10 बजे बाद ही निकली हो। यह भी संभावना जताई गई है कि वह लड़की अपने परिजनों के ही चार अलग-अलग नम्बरों से किसी से बात कर सकती हो। रिपोर्ट में अपहृता की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस ने यह मामला धारा 137 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी रामेश्वरलाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now