केसर देवी स्कूल के पुराने जर्जर भवन को गिराए जाने पर जताया हर्ष और नया भवन खड़ा किए जाने का दिलाया विश्वास, स्वतंत्रता दिवस पर अतिथियों ने बांटे छात्राओं को विभिन्न पारितोषिक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

केसर देवी स्कूल के पुराने जर्जर भवन को गिराए जाने पर जताया हर्ष और नया भवन खड़ा किए जाने का दिलाया विश्वास,

स्वतंत्रता दिवस पर अतिथियों ने बांटे छात्राओं को विभिन्न पारितोषिक

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एसीबीईओ सुशील गिरधर, सैयद शाबिर सल्फी व सतीश शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’, ‘यह देश है वीर जवानों का’ आदि देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य, इंग्लिश ड्रामा, ‘पधारो म्हारे देश’ पर एकल नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को मोहम्मद इशाक एवं पुररस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा द्वारा परितोषिक दिया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं को आकिब जावेद एवं शशि शर्मा द्वारा ईनाम प्रदान गया। कार्यक्रम में सैयद शाबिर सल्फी, सतीश शर्मा व सुशील गिरधर ने अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय की छात्रा तमन्ना ने विद्यालय और स्टेडियम में भी अपने जोशीले भाषण से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को परितोषिक दिया गया। कार्यक्रम में चांद कपूर सेठी, सुशील गिरधर, मंगतू सोरगर, अनवर सोरगर द्वारा सहयोग राशि विद्यालय को भेंट की गईं। इस अवसर पर पुराने व जर्जर हो चुके जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवन को धराशायी किये जाने पर अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसी स्थान पर फिर से निर्माण कार्य करवा कर नया भवन बनवाने के लिए सहयोग का भरोसा भी दिलाया।कार्यक्रम में पूनम चौधरी, शंकर लाल, योगेंद्र सिंह, संतोष स्वामी रामगोपाल, अनिल नेहरा, राजकुमार स्वामी, भगवती प्रजापत, रीना शर्मा, पूनम वर्मा, निलेश पारीक, प्रेमलता जाट एवं अन्य स्टॉफ सदस्यों के अलावा एसडीएमसी सदस्य जलालुदिन, रमजान खिलजी, मोहम्मद अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सरोज बाला ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now