नगरीय निकायों के चुनावों के मध्यनजर जिला कलेक्ट्रेट डीडवाना में ‘चुनाव नियंत्रण कक्ष’ स्थापित, 24 घंटे सातों दिन रहेगा चालू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगरीय निकायों के चुनावों के मध्यनजर जिला कलेक्ट्रेट डीडवाना में ‘चुनाव नियंत्रण कक्ष’ स्थापित, 24 घंटे सातों दिन रहेगा चालू

डीडवाना (kalamkala.in)। नगरीय निकायों के आम चुनाव- 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अवधेश मीणा के आदेशानुसार जिला कलक्टर कार्यालय में एक बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। यह नियंत्रण कक्ष 19 अगस्त 2026 से आगामी आदेशों तक निरंतर कार्य करेगा। आम जनता और चुनाव से जुड़े अधिकारियों की सुविधा के लिए इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01580-221865 जारी किया गया है। यह केंद्र पूरी पारदर्शिता और सजगता के साथ 24 घंटे और सातों दिन (24×7) क्रियाशील रहेगा, जिसके लिए कर्मचारियों की 8-8 घंटे की तीन पारियों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए उप निदेशक (महिला एवं बाल विकास विभाग) को नोडल अधिकारी (प्रशासनिक) तथा संयुक्त निदेशक (सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग) को नोडल अधिकारी (आई.टी.) नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली हर लिखित या मौखिक शिकायत और संदेश का विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज कर तुरंत संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त कार्मिकों को समय पर अपनी उपस्थिति देने और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now