राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम व जागरूकता रैली आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देसी अनाज से पोषण को बनाओ स्वस्थ जीवन का आधार
लाडनूं। बंधन कोंनगर व बजाज फिनसर्व के तत्वावधान में निम्बीजोधां गांव में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। एरिया कोऑर्डिनेटर धर्मचंद ने बताया कि बंधन कोंनगर के ‘बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम’ द्वारा पोषण सप्ताह मनाया जा रहा ह,ै जिसमें कार्यक्षेत्र के गांवों में बैठकों व रैली के माध्यम से पोषण जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत निम्बी जोधां में कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर देशी खाद्यानों जैसे बाजरा, ज्वार, हरी सब्जियों, फलों के सेवन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर देसी सूखे अनाजों व सब्जियों की प्रदर्शनी की लगाई गई और उन के बारे में चर्चा की गई। बाद में गांव में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बंधन की स्वयंसेविका, स्वास्थ्य सहायिकाओं व बंधन स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण कुमारी, सुमित्रा, सुप्यार यादव की भागीदारी रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now