रूण में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 टीमें दिखा रही है जलवा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रूण में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 टीमें दिखा रही है जलवा

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में गत 18 सितंबर से शुरू हुई ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता परवान पर है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि बाबा बदरूदीन शाह क्रिकेट प्रतियोगिता रूण के बैनर तले 11वीं बार होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 40 ग्रामीण टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सभी मैच टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के खेले जा रहे हैं, इसी कड़ी में सोमवार तक लिंक मैच पूरे हो जाएंगे और मंगलवार से क्वार्टर फाइनल मैचों की शुरुआत होगी।

रविवार को रिंया श्यामदास और हरसोलाव के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ, जिसमें हरसोलाव की टीम 4 रन से विजयी रही। इसमें मैन ऑफ द मैच मनीष सैन को दिया गया। संयोजक़ों ने बताया कि फाइनल विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 16 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। भटनोखा रोड़ पर स्थित दरगाह मैदान में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को मुख्य अतिथि नजीर अली, अब्दुल रशीद, रिचपाल गोलिया, इब्राहिम, नौशाद अली और कालू के हाथों से मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मनीष सेन हरसोलाव को दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now