लाडनूं। कार्यकर्ता प्रभात कुमार वर्मा ने रेलमंत्री सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों को पत्र देकर मांग की है की रतनगढ़ सेक्शन की तरफ ध्यान दिया जाना जरुरी है, जो रैलवे और यात्रियों सभी के लिए लाभदायक रहेगा। उन्होंने रतनगढ़ स्टेशन पे वाशिग लाइन व पिट लाइन के निर्माण की मांग राखी है। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में बीकानेर डिवीज़न के तहत आने वाले सभी कोचिंग टर्मिनल जैसे बीकानेर, लालगढ़, श्रीगंगानगर और हिसार अपनी पूर्ण क्षमता से कार्यरत है, जिससे वहां से नई ट्रेनों का संचालन असंभव है. अतः भविष्य की सम्भावनाओं और बढ़ते यात्री भार को देखते हुए बीकानेर डिवीज़न को एक अतिरिक्त कोचिंग टर्मिनल की आवशयकता होगी, जिसके लिए रतनगढ़ जंक्शन स्टेशन (बीकानेर डिवीज़न) का एकदम सर्वथा उपयुक्त स्थान है–
1. इस स्टेशन से मीटर गेज के समय 5-6 ट्रेनों का संचालन होता था।
2. इस स्टेशन पे जगह व पानी की कोई समस्या नहीं है।
3. यह स्टेशन चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर जिलों का सेंटर पॉइंट स्टेशन है. इन सभी जिलों के लोगों को इससे फायदा होगा।
4. इस स्टेशन पे कोचिंग टर्मिनल बनने से दिल्ली ,जोधपुर,जयपुर,अजमेर जैसे बड़े स्टेशनो से ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, जो ट्रेने इन स्टेशन पे 8 से लेकर 15 घंटे या उससे जयादा लाई ओवर रहती है, वो ट्रेने आसानी से रतनगढ़ जंक्शन पर कोचिंग टर्मिनल बनाने के बाद बढ़ाई जा सकती है। जिससे भविष्य में रेलवे को ही फायदा होगा।
5. जो ट्रैन दिल्ली से रतनगढ़ तक भविस्य में विस्तारित होती, तो सादुलपुर से हनुमानगढ़ सेक्शन तक के लोगों को फायदा होगा, अगर जोधपुर से कोई ट्रैन रतनगढ़ तक भविष्य में विस्तारित होती है, तो डेगाना, छोटीखाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, ताल छापर, पड़िहारा तक के सभी स्टेशन के लोगों को फायदा होगा।
6. इसी तरह जयपुर या अजमेर से कोई ट्रैन रतनगढ़ तक भविष्य में एक्सटेनड होती है तो रींगस, सीकर, चूरू सेक्शन के सभी स्टेशन के लोगों को फायदा होगा।
7. इसी तरह रतनगढ़ से सरदारशहर सेक्शन और रतनगढ़ से श्री डूंगरगढ़ सेक्शन के सभी लोगों को फायदा होगा।
इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तथा समय की मांग और स्थान की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए में रतनगढ़ स्टेशन पे वाशिग लाइन व पिट लाइन के निर्माण किया जाना चाहिए।
इस के लिए अनेक सामाजिक कार्यकर्तों, व्यक्तियों, संस्थानो, रेलवे सलाहाकार समिति के सदस्यों तथा जन प्रतिनिधियों ने रतनगढ़ में वाशिंग लाइन व पिट लाइन बनाने की मांग समय समय पर की है और लगातार कर रहें है। बीकानेर डिवीज़न व उत्तर पश्चिम रेलवे के संबधित विभाग के अधिकारियों को इसे सकारात्मक रूप से लेते हुए स्वीकृत करने की मांग की है।
वर्मा ने स मांग पर तुरंत कार्रवाई करने र प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भिजवाने, ताकि इस प्रस्ताव से रतनगढ़ से भविष्य में नई ट्रेनों का संचालन सम्भव हो सके और बीकानेर डिवीज़न को एक अतिरिक्त टर्मिनल मिल जाये, जो बीकानेर डिवीज़न के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।






