पदमश्री भांभू करेंगे जैसलमेर किले में 15 अगस्त को ध्वजारोहण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से होगा स्वाधीनता दिवस पर कार्यक्रम
नागौर। जाने-माने पर्यावरणप्रेमी पदमश्री हिम्मताराम भांभू 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक जैसलमेर किले पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। भांभू 14 अगस्त की रात को ही सड़क मार्ग से जैसलमेर पहुंच जाएंगे, तदुपरांत वे 15 अगस्त की सुबह जैसलमेर किले पर तिरंगा फहराएंगे। गौरतलब है कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुरातत्व विभाग ने भी ऐतिहासिक धरोहरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसी कार्यक्रम में पदमश्री हिम्मताराम भांभू 15 अगस्त को सुबह जैसलमेर दुर्ग पर ध्वजारोहण करेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now