रेलवे से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस नंबर पर करें कॉल, मिलेगा हर सवाल का जवाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 139 नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नयी दिल्ली। ट्रेन लोगों के जीवन की लाइफलाइन है। हर दिन लाखों योग ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों की बड़ी आबादी को देखते हुए भारतीय रेलवे समय-समय पर नए कदम उठाता रहता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए यात्री को हर समस्या का समाधान मिलता है। लोग इस नंबर पर कॉल करके शिकायत या परेशानी दर्ज कर सकते हैं।

इस नंबर पर करें कॉल

इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर पेश किया है। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए 139 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। यह नंबर इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम पर आधारित है।

139 नंबर पर मिलती है ये सेवाएं

– 0 पर PNR Status, किराया की जानकारी मिलती है।
– 1 नंबर पर सुरक्षा संबंधी शिकायत।
– 2 नंबर पर मेडिकल इमरजेंसी शिकायत।
– 3 नंबर पर ट्रेन दुर्घटना।
– 4 नंबर पर ट्रेन संबंधित जानकारी।
– 5 नंबर पर आम शिकायत।
– 6 नंबर पर विजिलेंस संबंधी जानकारी।
– 7 नंबर पर माल गाड़ी, पार्सल संबंधी समस्या।
– 8 नंबर पर पुरानी शिकायत का स्टेट जानने के लिए।
– 9 नंबर पर भ्रष्टाचार शिकायत के लिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now