उद्धव ठाकरे पर भारी पड़ा ‘नारी श्राप’, वायरल हो रहे कंगना व नवनीत राणा के ये बयान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री निवास से अपना बोरिया बिस्तर बांध अपने घर मातोश्री पहुचे उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री निवास से अपना बोरिया बिस्तर बांध लिया है और अपने घर मातोश्री पहुंच चुके हैं। शिवसेना विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोही रुख के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुश्किल में हैं। इस तमाम संकट के बीच सोशल मीडिया पर अमरावती से सांसद नवनीत राणा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान चर्चा में हैं और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे को महिलाओं को श्राप भारी पड़ गया है।

हनुमान चालीसा विवाद में नवनीत राणा को जेल भेजा था

अमरावती से सांसद नवनीत राणा को हनुमान चालीसा विवाद के बाद जेल में डाल दिया गया था और BMC की कार्रवाई में कंगना रनौत के घर में तोड़फोड़ की गई थी। उद्धव ठाकरे सरकार पर लगातार निशाने साधने वाले नवनीत राणा और कंगना रनौत के बयान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नवनीत राणा और कंगना रनौत ने उद्धव को सीधी चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री और ठाकरे सरकार का विरोध किया। उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान दिए और इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

अजान विवाद के हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा

महाराष्ट्र में अजान विवाद के बीच नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे को हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा था और ऐसा न करने पर मातोश्री जाकर उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा। इस विवाद में राणा दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राणा दंपत्ति 13 दिनों तक जेल में रखा गया। तब नवनीत राणा ने कहा था कि उद्धव ने सत्ताा का दुरुपयोग किया है और जनता इसका जवाब जरूर देगी। नवनीत राणा ने कहा था कि उद्धव ठाकरे को उनका घमंड ले डूबेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now