रोग निवारण के विविध आसनों एवं सूक्ष्म क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। स्थानीय अणुव्रत समिति के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय प्रेक्षाध्यान योग शिविर के तीसरे दिन योग कार्यशाला में योगाचार्य डाॅ. अशोक भास्कर ने मोटापा कम करने, मधुमेह से बचने, शुगर नियंत्रण करने और थायराइड से जुड़े विशेष योगासनों का प्रशिक्षण दिया। योगाचार्य डाॅ. भास्कर ने बताया कि सभी योग साधकों को सूर्यनमस्कार व चन्द्रनमस्कार का विशेष योगाभ्यास करना चाहिए। वहीं मोटापा घटाने वाले विशेष योगासनों का अभ्यास भी करवाया गया। साथ ही सर्वाइकल व स्पॉन्डिलोसिस के यौगिक उपचार के लिए विशेष सूक्ष्म क्रियाओं द्वारा अभ्यास करवाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों को प्रतिदिन विविध रोगों के लिए योगासनों के प्रयोग करवाये जा रहे हैं। आज शिविर में केलों का वितरण किया गया।
शिविर में सभी आयुवर्ग के महिला व पुरुष उत्साह से लाभ ले रहे है। समिति के मंत्री डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल ने बताया कि सभी शिविरार्थियों को समापन पर प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।शिविर में समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अब्दुल हमीद मोयल, राजेंद्र मेघवाल, छत्र सिंह कोचर, महेश जाजू, कमला पटेल, सरोज देवी बरमेचा, जगदम्बे शर्मा, विनीत बाफना, कुमकुम सेन, कंचन चोरड़िया, अंजना शर्मा, सुनीता वर्मा, रेणु कोचर, प्रेम बैद आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now