लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्र में 5 सड़कों के 40.45 किमी का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जसवंतगढ, डाबड़ी, लैड़ी, भियाणी-खानपुर, भिडासरी, किशनपुरा, बल्दू, सांवराद, निम्बी जोधां होंगे लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2083.74 लाख रूपयों की मंजूरी

लाडनूं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय-2022-23 के तहत विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्र के लिए सड़कों के चैड़ाईकरण व नवीनीकरण की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है, ताकि क्षेत्र की जनता को सुदृढ़ एवं सुलभ सड़कें मिल सकें। इसके तहत कुल 40.45 किमी सड़कें 2083.74 लाख रूपयों की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों में जसवंतगढ से डाबड़ी व लैड़ी तक 8 किमी सड़क के निर्माण पर 388.87 लाख, लाडनूं-भियाणी-खानपुर सड़क 5.5 किमी के लिए 332.82 लाख, भिडासरी से किशनपुरा सड़क 9 किमी के लिए 464.76 लाख रूपए, बल्दू से सांवराद 9.5 किमी सड़क के लिए 464.46 लाख तथा बल्दू से निम्बी जोधां 8.35 किमी सड़क के लिए 433.13 लाख रूपयों की स्वीकृति जारी की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now