लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर बनेगा कन्या सुरक्षा सर्किल निर्माण के लिए तेरापंथ महिला मंडल ने करवाया भूमि पूजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर बनेगा कन्या सुरक्षा सर्किल

निर्माण के लिए तेरापंथ महिला मंडल ने करवाया भूमि पूजन

लाडनूं। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा लाडनूं रेल्वे स्टेशन पर कन्या सुरक्षा सर्किल का निर्माण करवाया जाएगा। इस कन्या सुरक्षा सर्किल के लिए भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन जैन संस्कारक राजेश बोहरा ने जैन पद्धति द्वारा करवाया। इस अवसर पर महिला मंडल लाडनूं की अध्यक्ष प्रीति घोषल, मंत्री नीता नाहर, कोषाध्यक्ष सुमन नाहटा, प्रचार प्रसार मंत्री राजश्री भुतोड़िया ने अपने विचार व्यक्त किए। युवक परिषद के अध्यक्ष अजय चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय मोदी व अनिल चोरड़िया इस भूमि पूजन कार्यक्रम में सहयोगी रहे। कोलकाता प्रवासी अनिल खटेड़ का रेल्वे स्टेशन पर कन्या सुरक्षा सर्किल निर्माण कार्य करवाने के लिए रेलवे से स्वीकृति दिलाने में विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व परामर्शक सुश्री कमलाबाई कठोतिया ने मंगल पाठ सुनाया।
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष सुमन बैद, उप मंत्री राज कोचर, सह मंत्री मीनू बोथरा, कार्यसमिति सदस्य ताराबाई बोथरा, राज बाई सिंघी, सुनीता बैद, रेणु कोचर, स्टेशन मास्टर बनवारी लाल भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now