लाडनूं के लिए शहरी जल योजना में 929.30 लाख की लागत से किया जा रहा है पाइप लाइन डालने का काम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। लाडनूं में शहरी जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन में डालने का कार्य किया जा रहा है। जलदाय विभाग के द्वारा किए जा रहे इस काम के बाद नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में पेयजल किल्लत की समस्या का समाधान हो पाएगा। इस बारे में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नवरतन मल रेगर ने बताया कि शहरी जल योजना के अंतर्गत यह कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 929.30 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन डालने का कार्य हो रहा है। इन पाइप लाइनों को मगरा बास स्थित टंकी से जोड़ा जाएगा। इन सब पाइप लाइनों को जोड़ने के बाद लाडनूं में मगरा बास, बड़ा बास, बस स्टैंड, सेवग चौक, स्टेशन रोड, कुमारो का बास, तेली रोड़, रेगर बस्ती, खटीक बस्ती, माली बस्ती, दयानंद कॉलोनी, गोरव पथ सहित करीब एक दर्जन से भी अधिक जगहों पर समुचित पेयजल व्यवस्था हो जाएगी। इस योजना के तहत पेयजल सप्लाई को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के सुनारी रोड क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now